Tuesday 4 December 2012

शादी पर चमकें अब दूल्हे...!!


शादी के इस सीजन में दूल्हे अपने लिए डिजाइनर शेरवानी खूब डिजाइन करा रहे हैं। अगर आप भी कुछ डिफरेंट सर्च कर रहे हैं, तो इन ट्रेंडी शेरवानियों को ट्राई कर सकते हैं :


पठानी सलवार विद शेरवानी



रेड कलर की शेरवानी पर गोल्डन थ्रेड वर्क फैशन में है। फैशन डिजाइनर सना चंदाना कहती हैं, 'आप शेरवानी पर जरदोजी, थ्रेड वर्क और जरकन वगैरह करा सकते हैं। हालांकि लड़के ज्यादा चमक-धमक वाली शेरवानी पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में, शेरवानी पर चौड़ा थ्रेड वर्क खूब पसंद किया जा रहा है। शेरवानी में डीप वी नेक डिजाइन करा सकते हैं।' अगर पठानी सलवार डिजाइन करा रहे हैं, तो गोल्डन और सिल्वर साटन में डिजाइन करा सकते हैं। इन दिनों शेरवानी के साथ पठानी सलवार काफी पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा, शेरवानी से मैच करती मोजरी भी बनवा सकते हैं। अगर शेरवानी पर हैवी वर्क है, तो स्टोल सिंपल ही रखें।
डिजाइनर धोती


आपकी हाइट ज्यादा है, तो आप शेरवानी के साथ धोती भी डिजाइन करा सकते हैं। आप शेरवानी अंगरखा स्टाइल में डिजाइन करा सकते हैं। फ्रंट ओपन शेरवानी पर धोती काफी जंचती है। आप शेरवानी पर चीज कलर का वर्क करा रहे हैं, तो उस कलर की धोती भी डिजाइन करा सकते हैं। धोती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इसके फं्रट पर पैचवर्क लगवा सकते हैं। डिजाइनर अंजलि कपूर कहती हैं कि सबसे ज्यादा दूल्हे वेलवेट और साटन की धोती पसंद कर रहे हैं। इसमें मोजरी पर शेरवानी से मैच करता हुआ वर्क करा सकते हैं।



लॉन्ग फ्लेयर शेरवानी



अब तक ग्रूम फिटेड शेरवानी ही सबसे ज्यादा डिजाइन कराते थे, लेकिन अब फ्लेयर शेरवानी भी ट्रेंड में आ गई हैं। इसमें शेरवानी चेस्ट से फिटेड और बॉटम से ब्रॉड और लॉन्ग होती है। वहीं, साइड से शेरवानी के कट्स भी लंबे होते हैं। इसके साथ आप फिटेड पजामी डिजाइन करा सकते हैं। वेलवेट पजामी इस पर खूब जंचती है। गोल्डन शेरवानी और मरूर पजामी इसका बेस्ट कॉम्बिनेशन है।



कुंवर शेरवानी



आप अपनी शादी में राजा-महाराजा जैसा लुक चाहते हैं, तो कुंवर शेरवानी डिजाइन करा सकते हैं। फैशन डिजाइनर एम.ए. रहमान कहते हैं कि जो लोग शेरवानी पर हल्का वर्क चाहते हैं, उनके लिए यह बेस्ट है। डिजाइनर इसके साथ तलवार, बेल्ट, मोजरी और टर्बन भी डिजाइन कर रहे हैं। इसमें आप वाइट कलर की शेरवानी डिजाइन करा सकते हैं। यह शेड इन दिनों इस लुक में डिमांड में है।



पोलो पैंट विद शॉर्ट शेरवानी



आप शादी में इंडो-वेस्टर्न लुक चाहते हैंतो पोलो पैंट विद शॉर्ट शेरवानी बेस्ट ऑप्शन है। सच तो यह है कि इसस्टाइल की शेरवानी लड़कों को खूब भा रही है। इसमें पर्पलब्लू और पाकिस्तानी ग्रीन कलर सबसे ज्यादा पसंदकिए जा रहे हैं। इसके साथस्पार्कल फैब्रिक में डिजाइन की गई पोलो पैंट भी आप पर खूब फबेगी। आप चाहें,तो टर्बन और मोजरी भी इसी फैब्रिक में डिजाइन करा सकते हैं। डिजाइनर ललित डालमिया कहते हैं कि जबपोलो पैंट के साथ शेरवानी डिजाइन कराएं तो वह शॉर्ट रखें। इससे आपकी पोलो पैंट ठीक से नजर आएगी औरआप पर फबेगी भी।



थ्री पीस शेरवानी



थ्री पीस कोट ही नहींइस बार थ्री पीस शेरवानी भी फैशन में है। यह ओपन शेरवानी है। इसमें कुर्ताफिर शॉर्टओपन शेरवानी और उसके ऊपर ओपन कोट होता है। स्लिम लड़कों के लिए यह बेस्ट है। इसके साथ लूज पजामीया फिर पठानी सलवार डिजाइन करा सकते हैं। वहींकोट का नेक डीप होता है और अंदर का कुर्ता हाई नेक मेंडिजाइन किया जाता है। इससे सारे पीस नजर आते हैं और देखने में सुंदर भी लगते हैं।



स्टाइलिश राजस्थानी टर्बन



आजकल शादियों के लिए राजस्थानी टर्बन से इंस्पायर्ड ग्रूम टर्बन  रही हैं। ये येलोपर्पलग्रीन और बंधेज जैसेडिजाइन में बनाई जा रही हैं। इन पर बड़ा ब्रॉच लगा होता है और उस पर कलरफुल फेदर यूज किए जाते हैं। इनपर लगे ब्रॉच आप अपनी शेरवानी से मैच करके लगा सकते हैं। इसके अलावाटर्बन के साइड्स में डिफरेंटडिजाइन भी बनवा सकते हैं। इस सीजन में सबसे ज्यादा काम टर्बन पर किया जा रहा हैक्योंकि टर्बन पर हीसबसे पहले निगाह जाती हैं।



हैवी डिजाइनर स्टोल



शेरवानी के साथ हैवी डिजाइनर स्टोल फैशन में हैं। इन्हें आप उसी तरह कैरी कर सकते हैंजैसे राजा-महाराजाएक कंधे पर डालते थे। ये बेहद चौड़े वेलवेट और साटन स्टोल्स हैंजिन पर मिररजरदोजी और स्वरोस्की वर्ककिए गए हैं। इन्हें पहनकर आपको सच में राजा-महाराजा जैसी फीलिंग एगी। 

अनु चौहान, हेलो दिल्ली | Nov 27, 2012, http://navbharattimes.indiatimes.com/now-the-groom-on-the-wedding-too-focus-on-look/articleshow/17369186.cms

No comments:

Post a Comment